निर्मल भारत अभियान
निर्मल भारत अभियान - योजना का उद्देश्य
निर्मल भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य निम्नानुसार है।
क) ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य जीवन स्तर में सुधार करना।
ख) देश में सभी ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मल स्थिति प्राप्त करने के साथ 2022 तक निर्मल भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वच्छता कवरेज में तेजी लाना।
ग) जागरूकता सृजन और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से स्थायी स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा देने वाले समुदायों और पंचायती राज संस्थाओं को प्रोत्साहित करना।
घ) ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वशिक्षा अभियान के तहत शामिल न किये गए विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को समुचित स्वच्छता सुविधाओं के साथ कवर करना और छात्रों के बीच स्वास्थ्य शिक्षा और साफ-सफाई की आदतों को बढ़ावा देना।
ङ) पारिस्थितिकीय रूप से सुरक्षित और स्थायी स्वच्छता के लिए किफायती तथा उपयुक्त प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना।
च) ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण स्वच्छता के लिए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए, समुदाय प्रबंधित पर्यावरणीय स्वच्छता पद्धति विकसित करना।
निर्मल भारत अभियान - (सम्बंधित दस्तावेज
)
GOI Letter IEC Funds for States - 18/July/2013
GOI Letter reg Implementation of IHHL under MGNREGA and clusterwise id - 13/June/2013
NBA Final Guidelines (Hindi)
NBA Guidelines Final (English)
New NGP Guidelines 2012
Vikas Agenda Final